प्राथमिक अध्यापक संगठन का विस्तार: हेमेंद्र जैन ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)
प्राथमिक अध्यापक संगठन का विस्तार करते हुए एमजी विद्यालय साहडोली के हेमेंद्र जैन को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। प्राथमिक अध्यापक संघ अलवर के जिला अध्यक्ष धनेश मीना संगठन मंत्री मौसम खान,सचिव भरत गुर्जर ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए किया अलवर जिले में संगठन का किया विस्तार । जिला अध्यक्ष धनेश मीना ने बताया कि आज संगठन का विस्तार करते हुए सभी ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है । जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष रामगढ़ में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहडोली में पदस्थापित हेमेंद्र जैन, मालाखेड़ा - हरिओम चौधरी ,लक्ष्मणगढ़ - हरिराम मीणा, कठूमर - विनोद कुमार यादव, उमरैण - अशोक गुर्जर
राजगढ़ संतोष शर्मा ,गोविंदगढ़ पंकज चौधरी,थानागाजी लोकेश मीणा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्लाक अध्यक्ष पद मिलने से सभी शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्षों ने मिलकर सभी को साथ लेकर शिक्षक हितों के लिए कार्य करने की शपथ ली है।