गुरु पूर्णिमा पर राजेंद्र मार्ग विद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित

Jul 29, 2026 - 16:58
 0
गुरु पूर्णिमा पर राजेंद्र मार्ग विद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) भीलवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु वंदन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ आयोजित किया गया। 
मीडिया प्रवक्ता एवं प्राध्यापक सत्येन्द्र माली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्राध्यापक भागचंद जैन ने भारत की सनातन और गौरवशाली गुरु-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरु के प्रति आदर, निष्ठा और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु ही शिष्य के जीवन को सही दिशा देकर उसमें नैतिक एवं मानवीय मूल्यों का सिंचन करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य  राजेंद्र सिंह गहलोत ने गुरु पूर्णिमा के महत्व को रेखांकित किया और विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस गरिमामय कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य अंकिता उपाध्याय, प्राध्यापक राजेश कुमार शर्मा, प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह चौहान सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ साथी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है