उपभोक्ता अधिकारों के लिए एकजुट होगा समाज: ग्राहक पंचायत की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने का संकल्प

Aug 3, 2026 - 18:07
 0
उपभोक्ता अधिकारों के लिए एकजुट होगा समाज: ग्राहक पंचायत की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने का संकल्प

अलवर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा जिले में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजित विशेष बैठक में संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील जैन का सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्राथमिक उद्देश्यों, कार्यप्रणाली तथा उपभोक्ता हितों के संरक्षण के लिए चलाई जा रही गतिविधियों से विस्तार से अवगत कराया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील जैन ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा शोषण के खिलाफ संगठित प्रयास करना ग्राहक पंचायत का मुख्य ध्येय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक नागरिकों को संगठन से जोड़कर इस सदस्यता अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला सचिव यशवंत गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष चक्रवर्ती शर्मा, नगर सचिव दीपक गुप्ता, कल्पना शर्मा, आरती बहुगुणा और मोना शर्मा सहित संगठन के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने उपभोक्ता जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और सदस्यता अभियान को गति देने का सामूहिक संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................