महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ भाकपा का हल्ला बोल: 6 से 15 अगस्त तक चलेगा राष्ट्रव्यापी अभियान, एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

Aug 3, 2026 - 18:09
 0
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ भाकपा का हल्ला बोल: 6 से 15 अगस्त तक चलेगा राष्ट्रव्यापी अभियान, एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 

 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) शाखा राजगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्राह्मण धर्मशाला में कामरेड मोहनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी नगरपालिका व पंचायत चुनावों, दिल्ली रैली और पार्टी के राष्ट्रव्यापी आंदोलनों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में आगामी नगरपालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारने को लेकर संभावित सदस्यों के नामों का चयन किया गया। हालांकि, सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकलने के बाद ही प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मोहर लगाई जाएगी। इसके अलावा, 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली में भाग लेने के लिए राजगढ़ से 10 सदस्यों का चयन किया गया, जिसकी सूची शीघ्र ही जिला काउंसिल अलवर को भेजी जाएगी।

6 से 15 अगस्त तक चलेगा देशव्यापी अभियान: पार्टी कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि 6 से 15 अगस्त 2026 तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही, स्थानीय समस्याओं, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में राजगढ़ में रैली निकालकर उपखंड अधिकारी (SDM) के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस बैठक में कामरेड मोहनलाल शर्मा, मनोज कुमार बोहरा एडवोकेट, सुनील दत्त शर्मा, श्याम सुंदर टेलर, सुभाष चंद्र शर्मा, रामजीलाल सैनी, अवतार विजय, गीतेश्वर गौड़, दिनेश और नागपाल सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................