भरतपुर: जिला कलक्टर ने राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (NSS) के 81वें दौर में नागरिकों से सहयोग की अपील की

Aug 3, 2026 - 18:28
 0
भरतपुर: जिला कलक्टर ने राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (NSS) के 81वें दौर में नागरिकों से सहयोग की अपील की

भरतपुर (03 अगस्त) कोश्लेंद्र दत्तात्रेय 

 जिला कलक्टर कमर चौधरी ने जिले के नागरिकों से भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (NSS) के 81वें दौर के तहत आयोजित किए जा रहे 'प्रवासन सर्वेक्षण' में पूर्ण सहयोग करने की विशेष अपील की है। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के माध्यम से संचालित यह सर्वेक्षण जुलाई 2026 से जून 2027 तक भरतपुर जिले के चयनित ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है।

जिला कलक्टर ने बताया कि इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं से जुड़ी विश्वसनीय और सटीक जानकारी जुटाना है, ताकि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। सर्वेक्षण के दौरान सांख्यिकी विभाग के अधिकृत कर्मचारी चयनित परिवारों के घर-घर जाकर आवश्यक डेटा एकत्र करेंगे।

सूचनाएं रहेंगी गोपनीय, निजता का रखा जाएगा ध्यान: कलक्टर चौधरी ने जिलेवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय और नीतिगत निर्माण के लिए किया जाएगा तथा हर व्यक्ति की निजता का पूरा सम्मान किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से सहयोग का आह्वान: उन्होंने जिले के सभी सरपंचों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों से अपील की कि वे आमजन को इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करें और सर्वेक्षण टीमों का सहयोग करें। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि विभाग के अधिकृत कार्मिकों के आने पर उन्हें सही, पूर्ण और तथ्यात्मक जानकारी ही उपलब्ध कराएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................