राज्यमंत्री देवासी के प्रयासों से सिरोही-शिवगंज विधानसभा में 12 करोड़ रुपये की सड़कें व पेचवर्क स्वीकृत

Aug 5, 2026 - 20:33
 0
राज्यमंत्री देवासी के प्रयासों से सिरोही-शिवगंज विधानसभा में 12 करोड़ रुपये की सड़कें व पेचवर्क स्वीकृत

सिरोही (रमेश सुथार)। पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के अथक प्रयासों से सिरोही-शिवगंज विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और ग्रामीण कनेक्टिविटी को बेहतर करने के उद्देश्य से 12 करोड़ रुपये की लागत से कुल 69.4 किलोमीटर लंबी प्रमुख सड़कों एवं पेचवर्क कार्यों की स्वीकृति जारी की गई है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से इन जर्जर सड़कों के निर्माण व सुधार की मांग कर रहे थे। आवागमन में आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने इस विषय को गंभीरता से लिया और उनके सतत प्रयासों से राज्य सरकार द्वारा यह वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

स्वीकृत किए गए प्रमुख सड़क मार्ग:

  • बादला से रघुनाथपुरा सड़क: 2 किमी (लागत ₹95 लाख)

  • अरवाड़ा (एन.एच. 62) से पंचदेवल सड़क: 3 किमी (लागत ₹140 लाख)

  • सनपुर से पोसीतरा सड़क: 4 किमी (लागत ₹105 लाख)

  • देवो का वेरा से कलदरी सड़क: 6 किमी (लागत ₹90 लाख)

  • संपर्क सड़क माकरोड़ा: 5 किमी (लागत ₹90 लाख)

  • एन.एच. 14 से जेतपुरा-धुबाना सड़क: 5 किमी (लागत ₹60 लाख)

  • सेउडा ओडा से ढालडा सड़क: 1.5 किमी (लागत ₹60 लाख)

  • संपर्क सड़क देलदर: 1 किमी (लागत ₹60 लाख)

  • आंकुना से रामसीन सीमा तक सड़क: 3.3 किमी (लागत ₹57 लाख)

  • अन्य प्रमुख मार्ग: मीरपुर से भटकावा ढाणी (₹45 लाख), कैलाशनगर से योगाश्रम (₹45 लाख), देवली से सोनपुरा (₹45 लाख), मडिया से निर्वाणेश्वर मंदिर (₹40 लाख), धान्ता से माकरोड़ा-दरबारीखेड़ा (₹40 लाख), बरलूट-गुडा (₹63 लाख), आलपा-आलपा माताजी (₹20 लाख) तथा संपर्क सड़क मंडवारिया (₹21 लाख)।

सड़कों की स्वीकृति मिलने पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया। वहीं सिरोही विधानसभा क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस सौगात के लिए राज्यमंत्री देवासी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................