महुवा विधायक राजेंद्र मीणा के प्रयास लाए रंग: विधानसभा क्षेत्र में 50 किलोमीटर सड़कों के लिए 12.10 करोड़ की मंजूरी

Aug 5, 2026 - 20:31
 0
महुवा विधायक राजेंद्र मीणा के प्रयास लाए रंग: विधानसभा क्षेत्र में 50 किलोमीटर सड़कों के लिए 12.10 करोड़ की मंजूरी

महुवा (अवधेश अवस्थी)।

महुवा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर और सड़क तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मीणा और कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के प्रयासों से बजट घोषणा 2026-27 के तहत महुवा विधानसभा क्षेत्र में 50 किलोमीटर लंबाई के कुल 30 सड़क निर्माण कार्यों के लिए 12 करोड़ 10 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि नॉन पेचेबल एवं मिसिंग लिंक योजना के तहत स्वीकृत इन कार्यों से वर्षों से सुगम रास्तों का इंतजार कर रहे अनेक गांवों और ढाणियों के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

दो प्रमुख योजनाओं के तहत होगा निर्माण:

  • मिसिंग लिंक योजना (13 कार्य - 5.44 करोड़ रुपये): 15.75 किमी लंबी सड़कों का निर्माण होगा। इसमें एनएच-21 से हडिया की ढाणी, बालाहेड़ी सड़क से अथाई वीरपुर, सोनपाल का पुरा से चामुंडा माता मंदिर सांथा, कमालपुर (ब्राह्मण ढाणी) से हुडला रोड, आईटी केंद्र से नौरंगवाड़ा तिराहा, समलेटी, पीपलखेड़ा और श्मशान घाट सौंदुकी मार्ग मुख्य रूप से शामिल हैं।

  • नॉन पेचेबल योजना (17 कार्य - 6.66 करोड़ रुपये): 33.75 किमी लंबी सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसमें झुंथाहेड़ा कला, गवारकी, ढिगारिया भीम, मंडावर रेलवे स्टेशन से नांगल मेव सीमा, खिल्चीपुर, लोटवाड़ा-गुनावतो का बास और हिंगोटा-बालाहेड़ी रोड से करणपुर रेलवे स्टेशन तक के मार्ग शामिल हैं।

  • अतिरिक्त वित्तीय स्वीकृति: इसके अलावा एसएच-78 (दौसा-कुंडल-बांदीकुई-मंडावर-कठूमर रोड) पर सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 35 लाख रुपये की अलग से मंजूरी दी गई है।

सड़कों की मंजूरी पर विधायक राजेंद्र मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय महुवा के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................