गोवर्धन के लिए पदयात्रा 9 सितंबर को होगी रवानगी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
कस्बे के श्री गिरिराज मित्र मंडल द्वारा 26 वी आयोजित गोवर्धन के लिए पदयात्रा 9 सितंबर को किले रोड से शाम 4:15 पर रवाना होगी।
तीन दिवसीय इस धार्मिक पदयात्रा का समापन गोवर्धन पहुंचने पर होगा। मंडल के पंडित भोलाराम ने बताया कि किले रोड से शुरू होने वाली पदयात्रा में कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के दर्जनों श्रद्धालु शामिल होंगे। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए गोवर्धन धाम पहुंचकर गिरिराज महाराज के दर्शन करेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।
प्रेमचंद धीया रामबाबू खेड़ली चंद्रावत ने बताया कि यह पदयात्रा निशुल्क रहेगी ।पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।

