नशा मुक्त भारत अभियान: अलवर में '10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान' का हुआ आयोजन

Aug 5, 2026 - 20:46
 0
नशा मुक्त भारत अभियान: अलवर में '10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान' का हुआ आयोजन

नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर बैठक आयोजित, लोगों को दिलाई गई नशे से दूर रहने की शपथ

अलवर (अनिल कुमार गुप्ता)। 'नशा मुक्त भारत अभियान' एवं 'मिशन स्पंदन' के तहत बुधवार को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय संस्थान अलवर द्वारा नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” का आयोजन किया गया। इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के घातक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ व नशामुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के दौरान सेंटर हेड ममता दीदी ने उपस्थित लोगों एवं गणमान्य नागरिकों को स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल माध्यम से प्रतिज्ञा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध कराए गए क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन कर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिज्ञा अभियान में हिस्सा लिया।

आयोजकों और वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नष्ट नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर इसका गम्भीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जिम्मेदार जीवनशैली अपनाकर 'विकसित भारत' के निर्माण में भागीदार बनें।

इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ महेश बैरवा, डॉ. एस. सी. मित्तल, डॉ. शैलेंद्र भार्गव, दिनेश भार्गव, गिरीश गुप्ता, अशोक पाठक सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................