चौरीचौरा के नई बाजार में जलभराव और जाम से मिलेगी निजात? विधायक सरवन निषाद ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

Aug 7, 2026 - 20:11
Aug 7, 2026 - 20:14
 0
चौरीचौरा के नई बाजार में जलभराव और जाम से मिलेगी निजात? विधायक सरवन निषाद ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

चौरीचौरा के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र 'नई बाजार' में नाली निर्माण और सड़क चौड़ीकरण के लिए नियम-51 के तहत सरकार का ध्यान कराया गया आकृष्ट।

गोरखपुर / उत्तरप्रदेश (शशि जायसवाल)।

चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र नई बाजार में सालों से बनी जलभराव और यातायात जाम की गंभीर समस्या अब लखनऊ स्थित विधानसभा तक पहुंच गई है। स्थानीय विधायक ई. सरवन कुमार निषाद ने नियम-51 के तहत इस जनसमस्या को विधानसभा के पटल पर रखते हुए प्रदेश सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।

बारिश में टापू बन जाता है बाजार

विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को दी गई सूचना में बताया कि नई बाजार में समुचित जल निकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था न होने से हल्की बारिश में भी बाजार जलमग्न हो जाता है। पानी की निकासी न होने के कारण स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और रोजाना आने वाले ग्राहकों को भारी फजीहत झेलनी पड़ती है।

संकरी सड़क बनी जाम का कारण

जलभराव के साथ-साथ बाजार की संकरी सड़क भी आम जनता और व्यापारियों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। सड़क कम चौड़ी होने के कारण आए दिन भीषण यातायात जाम की स्थिति पैदा होती है, जिससे क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

PWD प्रमुख सचिव को भेजा गया पत्र

समस्या के स्थायी समाधान के लिए विधायक सरवन कुमार निषाद ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि:

  • नई बाजार में पक्की नाली का निर्माण कराया जाए।

  • सड़क मार्ग के चौड़ीकरण (Widening) के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जाए।

"नई बाजार चौरीचौरा क्षेत्र का दिल है और बड़ा व्यापारिक केंद्र है। यहां प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं। जनहित और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नाली निर्माण और सड़क चौड़ीकरण बेहद जरूरी है। उम्मीद है कि जल्द ही धरातल पर काम शुरू होगा।"

ई. सरवन कुमार निषाद, विधायक (चौरीचौरा)

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................