मानवता की मिसाल: दातागंज पुलिस ने आधी रात को सड़क पर भटक रही पीड़ित महिला व बच्चों को बचाया, सुरक्षित घर पहुँचाकर कराया समझौता

Jul 9, 2026 - 19:07
 0
मानवता की मिसाल: दातागंज पुलिस ने आधी रात को सड़क पर भटक रही पीड़ित महिला व बच्चों को बचाया, सुरक्षित घर पहुँचाकर कराया समझौता

एसपी सिटी अभिषेक सिंह करेंगे सम्मानित, 15 अगस्त को दिया जाएगा प्रशस्ति पत्र

दातागंज (बदायूँ/ अभिषेक वर्मा)। दातागंज कोतवाली पुलिस ने मानवता और कर्तव्यपरायणता का अनूठा परिचय देते हुए आधी रात को सड़क पर भटक रही एक असहाय महिला और उसके दो मासूम बच्चों की न केवल सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि उनके बिखरते परिवार को भी टूटने से बचा लिया। पुलिस के इस संवेदनशील कार्य की स्थानीय जनता से लेकर जिले के आला अधिकारियों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, रात लगभग 11:30 बजे दातागंज कस्बा प्रभारी राहुल गौतम अपने सहयोगी सिपाही के साथ 'चीता मोबाइल' पर नियमित रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें रोडवेज के पास एक महिला दो छोटे बच्चों के साथ रोती हुई सड़क पर जाती दिखी। सुनसान रात में महिला को इस हाल में देख कस्बा प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोका और पूछताछ की। पीड़िता ने रोते हुए बताया कि उसके पति ने शराब के नशे में उसे बेरहमी से पीटा और बच्चों सहित घर से निकाल दिया है।

  • प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता और महिला की सुरक्षा को देखते हुए कस्बा प्रभारी ने तत्काल दातागंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने तुरंत निर्देश जारी करते हुए कहा कि महिला और बच्चों को सरकारी वाहन से सुरक्षित उनके घर पहुँचाया जाए, घर के सदस्यों को सख्त हिदायत देकर समझाया जाए और महिला को पुलिस सहायता नंबर व उनका व्यक्तिगत मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जाए।

निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए कस्बा प्रभारी राहुल गौतम व टीम ने महिला को उसके घर पहुँचाया। पुलिस ने आधी रात को ही परिवार के सदस्यों की काउंसलिंग की और समझा-बुझाकर पारिवारिक विवाद को शांत कराया, जिससे एक परिवार टूटने से बच गया।

  • प्रत्यक्षदर्शियों ने जताया आभार, पुलिसिंग पर जताया गर्व

रोडवेज पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला बेहद डरी और परेशान थी। पुलिसकर्मियों की त्वरित और संवेदनशील मदद ने उसे बड़ी राहत दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में राहुल गौतम और जसवीर राणा जैसे सतर्क पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से आम जनता, विशेषकर महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।

अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक (नगर), बदायूँ का कहना है कि- "दातागंज पुलिस की यह कार्रवाई अत्यंत सराहनीय और मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत है। आधी रात को महिला और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है। कस्बा प्रभारी राहुल गौतम और उनकी टीम ने बेहतरीन कार्य किया है। इस अनुकरणीय कार्य के लिए आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) पर इस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।" 

वेदपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक, दातागंज कोतवाली ने बताया कि "हमारे साथियों ने रात्रि गश्त के दौरान बेहतरीन मुस्तैदी दिखाई है। असहायों की मदद करना ही सच्ची पुलिसिंग है। यह एक सामूहिक टीम वर्क का परिणाम है और दातागंज पुलिस क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और सेवा के लिए हमेशा चौबीसों घंटे तत्पर है।" 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है