स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान ने निकाली मेधावी बच्चों की रैली
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान ,लक्ष्मणगढ़,अलवर के द्वारा विद्यालय के प्रतिभशाली बच्चों के सम्मान में लक्ष्मणगढ़ कस्बे में भव्य रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के 88 विद्यार्थियों ने 90%से अधिक अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के छात्र भूपेंद्र प्रजापत ने 99.17% व लक्ष्य प्रताप सिंह ने 99 % अंक प्राप्त किए हैं । 12 वीं विज्ञान वर्ग में लक्ष्मी चौधरी ने 99.00% व कला वर्ग में शिवांगी गुर्जर ने 97.40%अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरव प्रदान किया है। इन सभी प्रतिभाओं का कस्बे वासियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत व अभिनन्दन किया। जगह जगह जलपान की व्यवस्था कर बच्चों का मनोबल बढाया। संस्थाप्रधान मोरध्वज सिंह चौधरी व शिक्षकों का साफा बन्धन व माल्यार्पण कर कस्बे वासियों ने सम्मान दिया। राज्य स्तर पर लक्ष्मणगढ़ कस्बे को पहचान मिली है, इसके लिए क्षेत्र मेंउत्साह और खुशी की लहर है।


