श्री राधा रानी कीर्तन संस्था द्वारा राधा-अष्टमी पर राधा-नाम प्रतियोगिता का आयोजन
बयाना (भरतपुर) श्री राधा रानी कीर्तन संस्था बयाना के द्वारा 19 सितंबर राधा-अष्टमी के पावन पर्व पर कक्षा 6 से 8 तक के 500 विद्यार्थियों का राधा-नाम प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। इसके संदर्भ में आज एक मीटिंग का आयोजन पूर्व प्रधानाचार्य राकेश गोयल जी की अध्यक्षता रखा गया। संस्था के संयोजक राजेश गोयल ने बताया कि आज विद्यार्थियों के जीवन मे बढ़ती हुई मोबाइल लत को देखते हुए राधा नाम प्रतियोगिता का सर्व सहमति से 10 विद्यालयों का चयन कर सभी विद्यालयों से 50-50 बच्चों से कुल 500 विद्यार्थियों का राधा-नाम प्रतियोगिता 19 सितंबर राधा-अष्टमी के दिन विभिन्न विद्यालयों में ही करने पर सहमति बनी जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को विशेष प्रोग्राम में अतिथियों द्वारा पारितोषिक प्रदान कर विजेता घोषित किया जावेगा एवं प्रत्येक विद्यालय के पांच-पांच विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार के साथ-साथ विद्यालय परिवार को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर हेमंत मंगल, अतेंद्र शर्मा, अमर सिंह खटका, विवेक सिंघल, राजेंद्रपाल रावत, मोहन इंदोलिया, हुकम सिंह गुर्जर, राजेंद्र गर्ग लोहिया, सोनू मंगल सहित राधा रानी कीर्तन संस्था के गणमान्यजन मौजूद रहे।

