बयाना में पुलिस उपाधीक्षक देवेन्द्र सिंह ने संभाला पदभार
बयाना (शशिकान्त शर्मा) बयाना में नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक देवेन्द्र सिंह ने पदभार संभाल लिया। साइबर क्राइम टोंक से स्थानांतरण होकर आए डीएसपी का पुलिस स्टाफ और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद डीएसपी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि तीन थानों की टीम भावना के साथ क्राइम कंट्रोल और प्रोएक्टिव पुलिसिंग पर काम करेगी। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अवैध कारोबार और गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।