सकट में भर्तृहरि बाबा का पांच दिवसीय भंडारा हुआ शुरू
सकट कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित मीणा समाज की धर्मशाला में सोमवार को श्री बजरंग सेवा समिति सकट के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा भर्तूहरि व पांडुपोल हनुमान जी के मेले में दर्शनों को जाने वाले पदयात्रियों की सेवा के लिए ग्रामीणों के सहयोग से इस वर्ष 29 वा बाबा भर्तूहरि का पांच दिवसीय भंडारे का शुभारंभ श्री बांके बिहारी मन्दिर के महंत देवादास महाराज पं महेश चंद एवं रुप किशोर जैमन ने वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ विधिवत गणेश पूजन व बाबा भर्तूहरि जी की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर किया। बजरंग सेवा समिति के कमल सेठी व रामकिशन मीणा ने बताया कि इस पांच दिवसीय भंडारे में पद यात्रियों की सेवा के लिए सेवा समिति के द्वारा चाय पानी नाश्ता व भोजन के साथ ही रात्रि विश्राम की उचित व्यवस्था की गई है। भण्डारा शुभारंभ के मौके पर पूर्व सरपंच फतेह राम मीणा, राजकुमार मीणा,गोपाल प्रसाद लाटा, हरिओम लाटा, घासीराम पंच, रामकरण सैनी, बनवारी लाल सैनी, कालूराम मीणा,रामकेश मीणा, सुरेन्द्र सैनी, गोपाल विजय, सीता राम चौबे,रमेश मीणा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

