सेन युवा एकता मंच की बैठक आयोजित, एकता और संगठन पर चर्चा,नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, आगामी गरबा महोत्सव पर हुई चर्चा
गुरला/भीलवाड़ा (सत्यनारायण सैनी) सेन जी महाराज मंदिर, धानमंडी परिसर में सेन युवा एकता मंच की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भैरूलाल सेन महेंद्रगढ़ संरक्षक एवं रोहित सेन,माणिक्यं नगर युवा संरक्षक ने की। बैठक में समाज की एकता, संगठन को मजबूत बनाने तथा युवाओं को अधिक से अधिक मंच से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान आगामी सेन युवा एकता मंच गरबा महोत्सव को लेकर भी विचार विमर्श किया गया वह पदाधिकारियों ने महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की तथा आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियों पर चर्चा की।
- नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें—
- महावीर सेन, सालरा- उपाध्यक्ष
- शिवराज सेन, तिलकनगर - उपाध्यक्ष
- अविनाश सेन, 100 फिट रोड — महामंत्री
- आकाश सेन, सांगानेर कॉलोनी - महामंत्री
- दिनेश सेन, पुर — संगठन मंत्री
- प्रवीण सेन, भीलवाडा— मीडिया प्रभारी
- रवि सेन, गांधीनगर- मंत्री
- श्याम सुंदर सेन (शीनू), तिलकनगर — मंत्री
- नारायण सेन (माही), संजय कॉलोनी — सह मंत्री
- शम्भू सेन, आजादनगर - सहप्रचार मंत्री
- विश्वास सेन, आजाद नगर — कार्यालय प्रभारी
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाने का संकल्प लिया।
- समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प
बैठक में सेन युवा एकता मंच के विकास सेन, महादेव सेन, दीपक सेन, शम्भू सेन, गौतम सेन, सागर सेन, सन्नी सेन, शंभू सेन, मुकेश सेन, गोपाल सेन, तुसार सेन, अशोक सेन, सुनील सेन,यशोवर्धन सेन, मोनू सेन, यश सेन, लक्की सेन, दिनेश सेन सहित समाज के युवा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकता, संगठन और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। सभी सदस्यों ने समाजहित में मिलजुलकर कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में आगामी गरबा महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने तथा समाज के अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने को लेकर जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

