33 साल देश सेवा, अब जनसेवा का इम्तिहान: पूर्व DIG बने उच्चैन पालिकाध्यक्ष,निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

Sep 20, 2026 - 08:52
 0
33 साल देश सेवा, अब जनसेवा का इम्तिहान: पूर्व DIG बने उच्चैन पालिकाध्यक्ष,निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

खाकी से जनसेवा तक: पूर्व DIG दलीप सिंह अंबेश के कंधों पर उच्चैन के विकास का दारोमदार

उच्चैन (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय): 33 सालों तक पुलिस की सख्त वर्दी में कानून-व्यवस्था की बागडोर संभालने वाले पूर्व डीआईजी दलीप सिंह अंबेश अब उच्चैन कस्बे की किस्मत चमकाने के मैदान में उतर चुके हैं। नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 6 से पार्षद का चुनाव जीतने के बाद, उन्हें उच्चैन नगर पालिका का अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया है। देश सेवा की लंबी पारी के बाद अब 'साहब' के कंधों पर जनसेवा और कस्बे के नव-निर्माण की सीधी जिम्मेदारी है।

बदहाली पर 'सख्त एक्शन' की दरकार पूर्व डीआईजी के पालिकाध्यक्ष बनते ही उच्चैन की जनता की उम्मीदें आसमान छूने लगी हैं। दशकों से टूटी सड़कें, गंदे पानी का जलभराव, पेयजल का संकट और अंधेरे में डूबी गलियां—ये वो बुनियादी परेशानियां हैं जिनसे कस्बेवासी रोज जूझते हैं। प्रशासनिक और पुलिस महकमे में अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाने वाले दलीप सिंह अंबेश से कस्बे को उम्मीद है कि वे पालिका के ढर्रे को बदलकर अनुशासित और त्वरित विकास का नया मॉडल पेश करेंगे।

चैलेंज बड़ा, पर अनुभव भी कम नहीं निर्विरोध निर्वाचन के बाद कस्बे के चौराहों से लेकर चाय की दुकानों तक केवल एक ही चर्चा है—क्या पुलिस का यह अनुशासन पालिका के तंत्र को सुधार पाएगा? जल निकासी के स्थायी समाधान से लेकर स्वच्छ और व्यवस्थित उच्चैन बनाने तक, नए अध्यक्ष के सामने चुनौतियों का बड़ा पुलिंदा है। अब देखना यह होगा कि वर्दी में अपराधियों के पसीने छुड़ाने वाले दलीप सिंह अंबेश कस्बे की नागरिक समस्याओं का समाधान कितनी तेजी से करते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................