जोधपुर डिस्कॉम का अलर्ट: हतुंडी, गिंगाला, सिली समेत 15 से अधिक गांवों में मंगलवार सुबह बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Sep 20, 2026 - 18:58
 0
जोधपुर डिस्कॉम का अलर्ट: हतुंडी, गिंगाला, सिली समेत 15 से अधिक गांवों में मंगलवार सुबह बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

हतुंडी 132 KV जीएसएस पर मेंटेनेंस कल: मंगलवार सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक बंद रहेगी दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति

बावड़ी (जोधपुर) मिश्रीलाल लखारा

जोधपुर डिस्कॉम द्वारा बावड़ी क्षेत्र के हतुंडी स्थित 132 केवी जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य किया जाएगा। इस कारण मंगलवार (22 सितंबर) को सुबह 6:30 बजे से 08:30 बजे तक दो घंटे का पावर शटडाउन रहेगा।

33 केवी फीडरों से जुड़ी सप्लाई रहेगी बंद

जोधपुर डिस्कॉम हतुंडी के सहायक अभियंता कैलाश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 132 केवी जीएसएस हतुंडी में मेंटेनेंस कार्य के चलते इससे संबंधित सभी 33 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई दो घंटे के लिए पूरी तरह बंद रखी जाएगी। इसके कारण क्षेत्र के 33/11 केवी जीएसएस और उनसे जुड़े कई गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

ये गांव रहेंगे प्रभावित:

मंगलवार सुबह शटडाउन के दौरान हतुंडी, गिंगाला, सिली, हरकानाडा, किंजरी, बिरसालू कला, बिरसालू खुर्द, बासनी तरडा, चिंदड़ी, उमादेसर, चांदरख, नांदिया खुर्द, नांदिया जाजड़ा और रातड़ानाडा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। डिस्कॉम ने आमजन से अपील की है कि वे समय से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................