भीलवाड़ा में संगठन का विस्तार: लादू लाल सेन बने राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जिला उपाध्यक्ष
राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन का विस्तार: लादू लाल सेन भीलवाड़ा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
गुरला/भीलवाड़ा (बद्री लाल माली)
राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन (रजि.) द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए भीलवाड़ा जिले में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालू सिंह ओझा के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष रतन लाल आचार्य ने आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर पुर निवासी लादू लाल सेन (पुत्र श्री बिलासी राम सेन) को संगठन का भीलवाड़ा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
संविधान और संगठन नियमों का पालन करने के निर्देश
संगठन के विधान एवं संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह मनोनयन किया गया है। जिला अध्यक्ष रतन लाल आचार्य द्वारा जारी आदेश में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष लादू लाल सेन को निर्देशित किया गया है कि वे देश के संविधान और संगठन के नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए समाज सेवा और संगठन हित में निरंतर अपना योगदान दें।
प्रशासनिक स्तर पर दी गई सूचना
इस नियुक्ति की आधिकारिक प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिला कलेक्टर भीलवाड़ा, जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा, संबंधित पदाधिकारियों तथा कार्यालय पत्रावली को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी गई है। लादू लाल सेन के मनोनयन पर समर्थकों एवं संगठन के सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

