विधायक अशोक कोठारी ने मेवाड़ बाल केसरी अखिल यादव मेवाड़ ग्रीको निखिल यादव दोनों भाइयों का किया सम्मान

सफल आयोजन के लिए माली व वर्मा का किया आभार व्यक्त

Nov 19, 2025 - 13:41
 0
विधायक अशोक कोठारी ने मेवाड़ बाल केसरी अखिल यादव मेवाड़ ग्रीको निखिल यादव दोनों भाइयों का किया सम्मान

भीलवाड़ा :(राजकुमार गोयल) हाल ही भीलवाड़ा में जिला यूनेस्को एसोसिएशन व जवाहर फाउण्डेशन तथा पूर्वांचल जन चेतना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेवाड़ केसरी कुश्ती प्रतियोगिता 2025 में भीलवाड़ा निवासी गुरु रामनिवास अखाड़े के पहलवान अखिल यादव के भीलवाड़ा बाल केसरी का खिताब जीतने व निखिल यादव के मेवाड़ ग्रीको रोमन दंगल में चैम्पीयन बनने पर विधायक अशोक कोठारी ने अपने कार्यालय बुलाकर अखिल यादव निखिल यादव व अंजू पहलवान,दिनेश यादव (दंगल प्रभारी )व दंगल कमेटी के अध्यक्ष दिनेश साहनी का स्वागत सम्मान किया।युवा ज्यादा से ज्यादा खेल की ओर ध्यान दें नशा से दूरी बनाए 
इस अवसर पर भीलवाड़ा में मेवाड़ केसरी कुश्ती प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली, आयोजक जवाहर फाउण्डेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा सहित इस प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों व संस्थाओं का भी आभार प्रकट किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................