गठन के 6 साल बाद भी फायर ब्रिगेड की सुविधा से वंचित है लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका,बीति रात्री गारमेंट दुकान में आगजनी

Nov 11, 2026 - 18:00
Nov 11, 2026 - 18:01
 0
गठन के 6 साल बाद भी फायर ब्रिगेड की सुविधा से वंचित है लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका,बीति रात्री गारमेंट दुकान में आगजनी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर): कमलेश जैन 

अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के गठन को 6 वर्ष से अधिक का लंबा समय बीत चुका है, लेकिन विडंबना यह है कि आज भी इस क्षेत्र में अग्निशमन (फायर ब्रिगेड) जैसी बेहद जरूरी और बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं है। स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के साथ हो रहा यह खिलवाड़ किसी बड़े खतरे को खुला निमंत्रण दे रहा है।

हालिया घटना ने खोली प्रशासन की पोल:

बीती रात्रि कस्बे में श्री सार्वजनिक पुस्तकालय के पास एक गारमेंट की दुकान में अचानक आगजनी की घटना घटित हुई। गनीमत यह रही कि जागरूक नागरिकों ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और दमकल आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना ने एक बार फिर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पड़ोसी कस्बों पर निर्भरता, बड़ा नुकसान का खतरा:

कस्बे में नगर पालिका बनने के बाद से आबादी और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी से विस्तार हुआ है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर शून्य स्थिति है। क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की कोई व्यवस्था न होने के कारण छोटी-मोटी आगजनी की घटनाओं के लिए भी पड़ोसी कस्बे खेड़ली, राजगढ़ या अलवर की दमकल गाड़ियों पर निर्भर रहना पड़ता है। दूरदराज से गाड़ी के पहुंचने तक सब कुछ जलकर खाक होने का अंदेशा बना रहता है।

मीडिया की उठाई आवाज़ पर भी प्रशासन बेपरवाह:

स्थानीय पत्रकारों और प्रमुख समाचार चैनलों द्वारा पूर्व में भी नगर पालिका कार्यालय में फायर ब्रिगेड की इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था, परंतु आज तक प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

नागरिकों की पुरजोर मांग:

क्षेत्र की जनता और जागरूक नागरिकों ने क्षेत्रीय विधायक मांगेलाल मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों और स्थानीय प्रशासन से तत्काल प्रभाव से इस समस्या के समाधान की मांग की है। नागरिकों ने मांग की है कि:

  • लक्ष्मणगढ़ में स्थाई फायर स्टेशन और फायर ब्रिगेड की गाड़ी की तुरंत व्यवस्था की जाए।

  • सुरक्षा की दृष्टि से कस्बे के प्रमुख सार्वजनिक और व्यावसायिक स्थानों पर तत्काल अग्निशमन यंत्र लगवाए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................