सांसद संजना जाटव ने मनरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिकों से किया संवाद, 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत उठाई आवाज
कठूमर (दिनेश लेखी) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरली के तत्वाधान में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत मंगलवार को भरतपुर सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव संजना जाटव ने ग्राम नाहर खोहरा, निठारी, खोह, सौंख, तुसारी, बराडा आदि मनरेगा कार्यस्थल पर पहुँचकर श्रमिको से सीधा संवाद किया।
इस मौके पर सांसद ने कार्यस्थल पर श्रमिकों से संवाद करते हुए मनरेगा योजना की वर्तमान स्थिति, श्रमिकों की समस्याओं, मजदूरी भुगतान, कार्य उपलब्धता एवं अन्य जमीनी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। श्रमिकों ने अपनी पीड़ा, अपेक्षाएँ और सुझाव खुलकर रखे।
इस दौरान सांसद ने श्रमिकों को आश्वस्त करते हुये कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और इस जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि हम मनरेगा को कमजोर नहीं होने देंगे। श्रमिकों की पीड़ा और उनके सुझावों को उचित मंच पर उठाकर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिकिशन मीणा, राजवीर सिंह चौधरी, कठूमर प्रभारी सुरेश शर्मा , पीसीसी सदस्य जयप्रकाश दीक्षित, मंडल अध्यक्ष बिजेंदर मीणा, जयप्रकाश मीना, रामवीर गुर्जर, रामहेत मीणा, भूपेंद्र गुर्जर, विष्णु यादव , संजय गुर्जर पार्षद, सरपंच नंदराम सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी हंसराज जाटव, आदि पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।