सोशल मीडिया पर डाली जा रही पोस्टों से समाज का माहौल हो रहा खराब, आमजन रखें दूरी: पूर्व सांसद पंडित रामकिशन

Jun 17, 2026 - 20:00
 0
सोशल मीडिया पर डाली जा रही पोस्टों से समाज का माहौल हो रहा खराब, आमजन रखें दूरी: पूर्व सांसद पंडित रामकिशन
  • कस्बा हलैना में जुटे जिले के प्रबुद्ध लोग, स्थानीय व सामाजिक समस्याओं पर हुआ गंभीर मंथन

  • बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और पानी के संकट पर जताई चिंता

हलैना (भरतपुर/ विष्णु मित्तल)। कस्बा हलैना में पूर्व सांसद वयोवृद्ध पंडित रामकिशन एवं भरतपुर जिले के प्रमुख सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों का आगमन हुआ। इस दौरान आयोजित एक विशेष बैठक में जिले की वर्तमान स्थिति, बुनियादी समस्याओं और सोशल मीडिया के समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को लेकर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों ने जिले में बढ़ती बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई और प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर गहरी चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही भरतपुर जिले की सबसे बड़ी समस्या—पीने के साफ पानी (पेजल) की किल्लत और किसानों के लिए सिंचाई के पानी के संकट पर भी विस्तार से मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों की महती आवश्यकता है।

  • सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचें: पंडित रामकिशन

पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग पर गहरा क्षोभ प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आए दिन कुछ तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट और तस्वीरें साझा की जा रही हैं, जिनका समाज पर बेहद नकारात्मक असर पड़ रहा है। इससे आपसी सौहार्द बिगड़ रहा है।

पूर्व सांसद ने आमजन से अपील करते हुए कहा, "आज के दौर में सोशल मीडिया के जाल से बचने की सख्त जरूरत है। देश और समाज की तरक्की तभी संभव है जब हम सभी आपस में भाईचारा, प्रेम और देशभक्ति की भावना बनाए रखें।"

इस सामाजिक विमर्श के अवसर पर समता आंदोलन समिति के जिला अध्यक्ष केदारनाथ पाराशर, ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष ताराचंद शर्मा, कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बबीता शर्मा, जाट समाज के वरिष्ठ नेता इंदर सिंह जाट, समता आंदोलन के सचिव अशोक शर्मा, प्रबुद्ध सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद शर्मा तथा थान सिंह सिनसिनवार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है