सकट ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच राजकुमार मीणा ने संभाला पदभार
सकट (अलवर) ग्राम पंचायत सकट के नवनिर्वाचित सरपंच राजकुमार मीणा ने बुधवार को कस्बे के मंडावरी रोड स्थित अटल सेवा केंद्र भवन में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपसरपंच गोपाल प्रसाद लाटा सहित सभी वार्ड पंचों ने भी अपना कार्यभार संभाला।
ग्राम विकास अधिकारी गिर्राज प्रसाद पिंगोलिया ने सरपंच, उपसरपंच एवं सभी वार्ड पंचों को विधिवत कार्यभार ग्रहण करवाया। पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच राजकुमार मीणा एवं वार्ड पंचों ने ग्राम पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा पंचायत क्षेत्र में होने वाले सभी विकास कार्यों को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ संपन्न करवाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सरपंच राजकुमार मीणा ने पंचायत के समग्र विकास, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में हल्का पटवारी जितेन्द्र छांवल, एलडीसी गोपाल लाल कोली, उपसरपंच गोपाल प्रसाद लाटा, रमेश चंद्र मीणा, रामकिशन मीणा, रामनिवास बनी, जयकिशन मीणा, कमलेश बैनाड़, बाबूलाल हरियाणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

