गोविंदगढ़ पंचायत समिति के 15 में से 9 वार्ड कांग्रेस ने जीतेः बोर्ड बनना तय; वार्ड 11 का नतीजा ईवीएम खराब होने से रुका

Nov 20, 2026 - 17:44
Nov 20, 2026 - 17:52
 0
गोविंदगढ़ पंचायत समिति के 15 में से 9 वार्ड कांग्रेस ने जीतेः बोर्ड बनना तय; वार्ड 11 का नतीजा ईवीएम खराब होने से रुका

गोविंदगढ़, अलवर
पंचायती राज चुनाव में गोविंदगढ़ पंचायत समिति  में कांग्रेस ने 15 में से 9 वार्डों में जीत हासिल की है। वहीं वार्ड 11 का चुनाव परिणाम बूथ संख्या 55 की ईवीएम खराब हो जाने के कारण रोक दिया गया है। भाजपा ने तीन वार्डों में जीत दर्ज की है वहीं दो वार्डो में निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। आंकड़ों के अनुसार गोविंदगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान बनना तय माना जा रहा है।   

वार्ड विजेता पार्टी मत निकटतम प्रतिद्वंदी पार्टी मत जीत का अंतर

1

निर्मला रानी

भाजपा

1868

लक्ष्मी बाई

कांग्रेस

1260

608

2

कमलेश

कांग्रेस

985

राजा

भाजपा

898

87

3

दर्शन लाल

कांग्रेस

1528

मीना कुमारी

भाजपा

1438

90

4

ममता

निर्दलीय

1200

सबनम

निर्दलीय

933

267

5

कश्मीर

भाजपा

1365

संजीव

कांग्रेस

1203

162

6

साजिद खान

कांग्रेस

1056

आरीफ

निर्दलीय

668

388

7

हुक्मवती

भाजपा

1574

चम्पा बाई

कांग्रेस

1509

65

8

प्रीति सैनी

निर्दलीय

1411

ज्योति शर्मा

कांग्रेस

1070

341

9

आशिक खान

कांग्रेस

2479

खुशी मोहम्मद

भाजपा

874

1605

10

अंजुम खान

कांग्रेस

1687

रजाक

निर्दलीय

747

940

11

-

-

-

-

-

-

0

12

भाग चंद

कांग्रेस

1352

लेखराज

भाजपा

1194

158

13

मिसरो

कांग्रेस

2487

रामा

भाजपा

1507

980

14

संतरा देवी

कांग्रेस

969

मुक्ती बाई जाट

निर्दलीय

875

94

15

हंसराज

कांग्रेस

1802

रामजीलाल

निर्दलीय

287

1515

गोविंदगढ़ पंचायत समिति में सबसे बड़ी जीत वार्ड वार्ड 09 में 1605 एवं वार्ड 15 में 1515 मतों की रही। वही सबसे कम वार्ड 07 में 65  मतों से जीत रही।

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इस दौरान गोविंदगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 68.82 % मतदान दर्ज किया गया था।

मतगणना के बाद जिला प्रमुख और पंचायत समितियों के प्रधान सहित अन्य पदों के चुनाव होंगे। इसके तहत 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान का चुनाव कराया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................