झड़ाया को नवसृजीत ग्राम पंचायत बनाने पर चारों ओर खुशी का माहौल
लोकतंत्र में मतदाता ही भाग्य विधाता है...... मदनलाल भावरिया
झुंझुनू (सुमेरसिंह राव) जिले के उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के पचलंगी के झड़ाया नगर को नवसर्चित ग्राम पंचायत बनाने पर जहा चारों ओर खुशी का माहौल है वही आने वाले सरपंचों के चुनाव में चुनाव लड़ने वाले लोग भी मुंह निकालने लगे हैं l इसी कड़ी में हमने झड़ाया नगर के मदनलाल भावरिया से आगामी सरपंचों के चुनावो में चुनाव लड़ने पर चर्चा की तो उन्होंने बताया कि झडाया नगर की जनता का आदेश व आशीर्वाद मेरे साथ रहा तो मैं जरूर झडाया नगर से चुनाव लड़ूंगा l मदनलाल भावरिया का मानना है की सरपंचों के चुनावो को लेकर वह जल्दी ही झडाया नगर की जनता से राय भी लेंगे l राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो झड़ाया नगर से अगर समाजसेवी मदनलाल भावरिया चुनाव लड़ते हैं तो उनके सामने दूसरे प्रत्याशी शायद फीके ही नजर आएंगे l बताया जाता है कि इस क्षेत्र में समाजसेवी मदनलाल भावरिया की बहुत अच्छी खासी भी पकड़ भी है l


