कोटड़ी धाम बनेगा स्वर्णकार समाज का गर्व
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
सावित्री जनकल्याण ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष श्रीराम मौसूण ने कहा कि कोटड़ी धाम एक बार फिर समाज का गर्व बनेगा। 28 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी पद की लालसा का नहीं, बल्कि धर्म रक्षा, पारदर्शिता और सेवा का संकल्प है।इसके लिए तीनों पदाधिकारियों ने हर माह का हिसाब सार्वजनिक व सीए से ऑडिट कराने, ट्रस्ट की जमीन पर बाउंड्रीवॉल और विवादों का निवारण करने,बंद पड़े पुराने कमरों का नवीनीकरण करवाने, संगठन की मज़बूती के लिए असामाजिक तत्वों को दूर करके समाज को एकजुट रखने,दो हजार नए सदस्य जोड़कर लगभग 2 करोड़ रुपये का फिक्स डिपॉज़िट करने का वादा किया ताकि जिससे मंदिर का दैनिक खर्च (पुजारी, स्टाफ की सैलरी, मेंटेनेंस आदि) ब्याज की रकम से ही पूरे हो सके।इससे मंदिर वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त होगा।
इसके अलावा यहां स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहायता और अन्नपूर्णा योजना शुरू की जाएगी।वही ऑनलाइन दर्शन करने,दान और सदस्यता सुविधा भी उपलब्ध होगी।धाम में स्वच्छता,अनुशासन और भक्तों की सुविधा हेतु नई योजनाएं शुरू की जाएंगी, जिससे कोटड़ी धाम वह रमणीय स्थान बने जहाँ आस्था भी है, व्यवस्था भी है और सेवा भी होगी।