पावा गांव में चोरियों का सिलसिला बढ़ा, दो मकानों में चोरों ने बोला धावा लाखों रूपए के जेवरात व नकदी ले उड़े
तखतगढ़ (पाली/ बरकत खान)
- तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव में अज्ञात चोरों का आतंक चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है।
- बीती रात पावा के गुड़िया रोड़ पर दो बन्द मकानों पर अज्ञात चोरों ने फिर बोला धावा लाखों के जेवरात व नकदी पार कर भागे
- चोरों ने टीकमचंद ब्राह्मण व ललित कुमार ब्राह्मण के मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
- मकान मालिक ललित कुमार ब्राह्मण ने बताया कि उनके मकान से पिताजी की करीब 2 तोला की सोने की माला व 7 हजार रुपए नकद चोरी हुई है
- टीकमचंद के मकान में अलमारी तोड़कर सामान बिखेरा गया पर अलमारी में से कुछ हाथ नहीं लगा
- पावा के ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में सती माता मंदिर सहित सात मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी है पर पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा है
- चोरी को लेकर पावा के ग्रामीणों ने पूर्व चोरी के मामले को लेकर पाली एसपी को ज्ञापन भी दे चुके है लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर चुकी है
- ग्रामीण ने यात्री गस्त को लेकर पुलिस प्रशासन बडा सवाल खडा करती है

