राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती में माया ने राजस्थान को दिलाया कांस्य पदक
गुरला :-(बद्रीलाल माली )भीलवाड़ा के केसरी नंदन व्यायाम शाला की पहलवान माया माली ने राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती में तीसरा स्थान प्राप्त कर राजस्थान के लिए कांस्य पदक अर्जित किया, राजस्थान भीलवाड़ा के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट ने बताया कि दिनांक 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक गुजरात के अहमदाबाद शहर में राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें माया ने 72 किलोग्राम वजन वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीत कर भीलवाड़ा ही नहीं राजस्थान का भी मान बढ़ाया l
जाट ने बताया कि राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती में माया का यह पहला पदक है पदक जीतने कर माया पहलवान व केसरी नंदन व्यायाम शाला के पहलवानो में हर्ष का माहोल है l साथ ही राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती में पदक जीत कर भीलवाड़ा केसरी नंदन व्यायाम शाला लौटने पर व्यायाम शाला परिवार ने व सभी पहलवानों ने बहुत जोरदार माया का स्वागत व सम्मान किया l इस अवसर पर केसरी नंदन व्यायाम शाला के संरक्षक श राधेश्याम बहेड़िया, अध्यक्ष सुवालाल जाट सचिव अरुण शर्मा,धर्मेंद्र पारीक, कोषाध्यक्ष महेश पांडे, रतन पहलवान रेलवे, छोटू लाल माली,भेरू पटेल, विष्णु नकवाल,शंकर जाट,नवीन मारू, मुकेश जाट, (सह प्रशिक्षक) धनराज माली, रतनलाल सुथार युवा जिला अध्यक्ष, व सभी ने पहलवान माया व प्रशिक्षक को हार्दिक बधाई दी


