लायंस क्लब खैरथल मंडी ने स्वस्थ सवेरा कार्यक्रम के तहत लगाया स्वास्थ्य शिविर
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) लायंस क्लब खैरथल मंडी एवम व्यापार समिती खैरथल के द्वारा संयोजक लायॅन सर्वेश गुप्ता की अध्यक्षता में नई अनाज मंडी के सेठ बंशीधर बघेरी वाला उद्यान में स्वास्थ्य कैम्प लगाकर 193 लोगो की शुगर और बीपी की जांच की गई इस अवसर अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता नें बतलाया की क्लब द्वारा समय समय पर कैम्प के द्वारा आम जन की स्वास्थ्य जांच करते रहेंगे जिससे स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढेगी इस अवसर पर अंकुरित अनाज व फल का वितरण किया गया कार्यक्रम में लायॅन विनोद वलेचा, लायॅन प्रदीप मलिक, सचिव लायॅन सुभाष गोयल, कोषाध्यक्ष लायॅन शिव खंडेलवाल, लायॅन सुरेश गुप्ता व व्यापारी गण ने शिरकत की।