महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर उतरेगी भाकपा: 'बदलाव जरूरी' अभियान के तहत 1 से 3 दिसंबर तक जेल भरो आंदोलन का ऐलान

Nov 22, 2026 - 18:19
 0
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर उतरेगी भाकपा: 'बदलाव जरूरी' अभियान के तहत 1 से 3 दिसंबर तक जेल भरो आंदोलन का ऐलान

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय आह्वान 'बदलाव जरूरी' के अंतर्गत देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता की समस्याओं के विरोध में आगामी 1 से 3 दिसंबर तक तीन दिवसीय 'जेल भरो आंदोलन' आयोजित किया जाएगा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा राजगढ़ (जिला अलवर) के सचिव एडवोकेट मनोज कुमार बोहरा ने यह जानकारी दी।

लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की मांग पार्टी सचिव एडवोकेट मनोज कुमार बोहरा के अनुसार, यह आंदोलन लोकतंत्र एवं भारतीय संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, समानता और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर किया जा रहा है। इसके तहत अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और दलितों पर हो रहे हमलों के खिलाफ भी आवाज उठाई जाएगी।

ये हैं प्रमुख मांगें:

  • देश में बढ़ती महंगाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।

  • बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जाएं।

  • अल्पसंख्यकों, आदिवासियों एवं दलितों पर हो रहे हमले बंद किए जाएं।

  • आमजन के लोकतांत्रिक एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा की जाए।

  • भारतीय संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय व समानता को मजबूत किया जाए।

जल्द बैठक कर तय होगी रूपरेखा एडवोकेट बोहरा ने बताया कि "बदलाव जरूरी — लोकतंत्र और संविधान बचाना जरूरी" के नारे के साथ होने वाले इस आंदोलन की सफलता के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राजगढ़ शाखा द्वारा शीघ्र ही एक आवश्यक बैठक बुलाई जाएगी। इसमें पार्टी सदस्यों से विचार-विमर्श कर आंदोलन की आगामी रूपरेखा और रणनीति तैयार की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................