राजगढ़: खंडेलवाल धर्मशाला में लगी भीषण आग, 5 लाख का सामान व दो बाइक जलीं

Nov 22, 2026 - 18:17
 0
राजगढ़: खंडेलवाल धर्मशाला में लगी भीषण आग, 5 लाख का सामान व दो बाइक जलीं

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता 

कस्बे स्थित खंडेलवाल धर्मशाला परिसर में बने एक कमरे में देर रात्रि अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि कमरे में रखा करीब 4 से 5 लाख रुपए की लागत का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से वहां खड़ी एक बाइक पूरी तरह जल गई, जबकि दूसरी बाइक को भी नुकसान पहुंचा है।

छोटी दमकल रही नाकाम, अलवर से मंगवानी पड़ी गाड़ी खंडेलवाल समाज के ऑडिटर सुरेश खंडेलवाल ने बताया कि देर रात धर्मशाला प्रबंधक लल्लूराम सैनी ने उन्हें कमरे में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर आग ने विकराल रूप धारण कर रखा था। सूचना पर राजगढ़ नगर पालिका का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन गाड़ी छोटी होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद अलवर से बड़ी दमकल गाड़ी बुलवाई गई, जिसने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।

लाखों का सामान खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका आग लगने से कमरे में रखी बाइक, कुर्सियां, बेड, पलंग, गद्दे और कंबल सहित अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................