तखतगढ़ में सर्दी के बीच पेयजल संकट:15 दिन से नल बंद,पार्षद के निजी ट्यूबवेल से पानी भरने को मजबूर लोग
तखतगढ़ / बरकत खां
तखतगढ़ कस्बे में मौसम में बदलाव और सर्दी की दस्तक के बावजूद वार्ड नंबर 8, 9, 10, 11 और 12 के लोग भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। वार्डवासियों का कहना है कि कम से कम एक पखवाड़े (15 दिन) से नलों में पानी नहीं आने के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
निजी ट्यूबवेल से भरवाया पानी, दावों पर उठे सवाल नलों में पानी नहीं आने के चलते वार्ड नंबर 8 की महिलाएं पार्षद गीता सोमपुरा के घर पहुंचीं, जहां पार्षद ने अपने निजी ट्यूबवेल से लोगों को पानी भरवाया। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनावों के समय किए गए 'हर घर नल और पर्याप्त पानी' के दावे अब खोखले साबित हो रहे हैं।
शिकायतों के बावजूद मौन, आंदोलन की चेतावनी वार्डवासियों के अनुसार, समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री एवं विधायक जोराराम कुमावत को कई बार शिकायत पत्र सौंपे जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और जलदाय विभाग के अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द मामले का संज्ञान लेकर नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करे, अन्यथा पार्षद और वार्डवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

