भक्ति-रस में डूबी लठावन नगरी: डीग में पद्मश्री रमेश बाबा की राधारानी ब्रज यात्रा का भव्य स्वागत; पुष्प वर्षा और युगल मंत्र की गूँज से माहौल अलौकिक

Nov 22, 2026 - 18:01
 0
भक्ति-रस में डूबी लठावन नगरी: डीग में पद्मश्री रमेश बाबा की राधारानी ब्रज यात्रा का भव्य स्वागत; पुष्प वर्षा और युगल मंत्र की गूँज से माहौल अलौकिक

डीग (22 नवंबर) नीरज जैन 

लठावन नाम से विख्यात ब्रज के पावन वन डीग में रविवार को प्रख्यात संत पद्मश्री रमेश बाबा की 'राधारानी ब्रज यात्रा' के प्रवेश करते ही पूरा नगर भक्ति-रस में सराबोर हो उठा। शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा, युगल मंत्र की मधुर गूँज और ब्रजवासियों के आत्मीय सत्कार से वातावरण अलौकिक हो गया।

जगह-जगह हुआ आत्मीय स्वागत व सेवा शहर के ऊँचे गेट पर स्थानीय निवासी हरि सिंह, विश्वेंद्र फौजी, बीरबल, चंद्रपाल, जगदीश, भोला व नटवर आदि ने पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और सभी को बालभोग कराया। जल महलों के समक्ष स्थित गणेश मंदिर पर प्रभात फेरी मंडल, डीग द्वारा यात्रियों का अभिनंदन कर जलपान की सेवा की गई। इस दौरान युगल मंत्र की स्वर-लहरियों पर थिरकती ब्रजबालाएँ आकर्षण का केंद्र रहीं। ऐतिहासिक लक्ष्मण जी के मंदिर पर महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने मान बिहारी लाल की आरती उतारी और यात्रियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके बाद राधा नगरी महमदपुर पहुँचने पर ब्रजवासियों ने समस्त पदयात्रियों को भोजन-प्रसाद कराया।

पड़ाव स्थलों की बदहाली पर चिंता, सरकार को भेजेंगे ज्ञापन यात्रा के संचालक राधाकांत शास्त्री एवं सह-संचालक ब्रजदास ने ब्रज यात्राओं के पड़ाव स्थलों की देखभाल के अभाव और बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन पावन स्थलों के संरक्षण और सार-सँभाल का दायित्व सरकार का है, जिस पर गंभीरता से विचार कर कार्य किया जाना चाहिए। इस संबंध में सरकार को ज्ञापन भी भेजा जाएगा।

पदयात्रा के दौरान राधाकांत शास्त्री, महेश शास्त्री, राजकुमार शास्त्री, प्रभुदास, कीर्तनदास, भरत गोस्वामी, ब्रजदास व ब्रजशरण दास आदि ने मार्ग में पड़ने वाले श्रीकृष्ण लीला स्थलों के इतिहास और आध्यात्मिक महत्व से श्रद्धालुओं को अवगत कराया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................