गौरवशाली अतीत के साथ भोपतपुरा ने रचा नया इतिहास: वर्ष 2001 में मिला था राजस्व गाँव का दर्जा, अब पंचायत नेतृत्व में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Nov 22, 2026 - 17:58
 0
गौरवशाली अतीत के साथ भोपतपुरा ने रचा नया इतिहास: वर्ष 2001 में मिला था राजस्व गाँव का दर्जा, अब पंचायत नेतृत्व में मिली बड़ी जिम्मेदारी

परसरामपुरा / सुमेर सिंह राव

निकटवर्ती भोपतपुरा गाँव के गौरवशाली इतिहास में पंचायत चुनाव-2026 ने एक नया अध्याय जोड़ दिया है। भोपतपुरा निवासी नेमा कंवर (धर्मपत्नी सूरजभान सिंह) ग्राम पंचायत परशरामपुरा के उपसरपंच पद पर निर्वाचित हुई हैं। यह उपलब्धि केवल एक राजनीतिक पद तक सीमित नहीं है, बल्कि भोपतपुरा गाँव की पहचान, सम्मान और महिला नेतृत्व की बढ़ती सहभागिता का भी प्रतीक है।

'ढाणी' से राजस्व गाँव बनने तक का सफर भोपतपुरा गाँव की अपनी एक अलग पहचान रही है। आजादी के बाद वर्ष 2000 के आसपास इस गाँव की स्वतंत्र पहचान स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इससे पूर्व यह स्थान 'सुखलाल जी राव की ढाणी' के नाम से जाना जाता था। वर्ष 2001 में राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के बाद इसे 'भोपतपुरा' के रूप में पहचान मिली, जो ग्राम पंचायत परशरामपुरा के अंतर्गत आता है।

ग्रामीणों में हर्ष और गौरव का माहौल भोपतपुरा की मिट्टी ने समय-समय पर अनेक विद्वान, समाजसेवी और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व दिए हैं, जिन्होंने पूर्व में वार्ड पंच सहित विभिन्न पदों पर रहकर गाँव के विकास में योगदान दिया है। अब गाँव की एक महिला को ग्राम पंचायत के नेतृत्व में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से पूरे भोपतपुरा में हर्ष और गौरव का माहौल है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया है कि नेमा कंवर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्राम पंचायत परशरामपुरा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................