श्रद्धा का उमड़ा सैलाब महिला श्रद्धालुओं का 30 सदस्यीय दल बृज दर्शन के लिए हुआ रवाना।

Feb 12, 2022 - 21:51
 0
श्रद्धा का उमड़ा सैलाब महिला श्रद्धालुओं का 30 सदस्यीय दल बृज दर्शन के लिए हुआ रवाना।

कठूमर (अलवर राजस्थान/अशोक भारद्वाज)
कठूमर उपखंड मुख्यालय पर स्थित प्राचीन गंगा महारानी मंदिर पर शनिवार को जया एकादशी पर्व पर प्रात काल में महिला श्रद्धालुओं के द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। और एकादशी कथा का श्रवण किया गया। उसके उपरांत करीब 30 महिला श्रद्धालुओं का दल मथुरा, वृंदावन, बरसाने, गोवर्धन के दर्शनार्थ व परिक्रमा करने रवाना हुआ। दल में शारदा देवी, केसर चौधरी, रजनी साहू, सुमन देवी, शकुंतला देवी,वीणा तिवारी, अतरी देवी, ललता देवी सहित अनेक महिला श्रद्धालु व पुरुष श्रद्धालु मनोज शर्मा, रूपराम किराड़ आदि रवाना हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

अशोक भारद्वाज कठूमर कठूमर, अलवर, राजस्थान