प्रेम विवाह के छः माह बाद युवती ने की आत्महत्या, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Jul 2, 2025 - 13:03
 0
प्रेम विवाह के छः माह बाद युवती ने की आत्महत्या, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के खुदनपुरी मोहल्ले में 22 वर्षीय युवती आरती सैनी पत्नी प्रकाश चंद बैरवा ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
 घटना की जानकारी मिलने पर आरती को सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार, आरती ने करीब छह महीने पहले प्रेम विवाह कर घर से भागकर प्रकाश चंद बैरवा से शादी की थी और दोनों खुदनपुरी में किराए के मकान में रह रहे थे। बीती शाम आरती के पीहर पक्ष को सूचना मिली कि उसने आत्महत्या कर ली है।
घटना के बाद मृतका के पिता गिरिराज सैनी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब आरती ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया तो आत्महत्या की कोई वजह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि आरती को ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया होगा, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................