15 दिवसीय स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन: 30 महिलाओं को दिया डेयरी उत्पादन का प्रशिक्षण

Sep 10, 2022 - 16:07
 0
15 दिवसीय स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन: 30 महिलाओं को दिया डेयरी उत्पादन का प्रशिक्षण

रामगढ (अलवर, राजस्थान/ राधेश्याम गेरा) रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम नीकच में जन संबल संस्था द्वारा नाडार्ड द्वारा वित्तपोषित एवं कृषि विकास संस्था के सहयोग से चलाए जा रहे 15 दिवसीय स्वयं सहायता समूह के प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षण शिविर में 30 महिलाओं ने दुग्ध उत्पादन से दही, मक्खन, लस्सी ,दूध पाउडर आदी विभिन्न वस्तुऐं बनाने एवं आर्थिक उन्नति में सहायक कार्य करने के गुण सीखें।
संस्था के सचिव रोहिताश कुमार जांगिड़ ने बताया कि यह शिविर लगातार पिछले 15 दिनों से ग्राम नीकच में चलाया जा रहा है ।जिसमें महिलाओं को डेयरी विकास पशुपालन एवं वर्मी कंपोस्ट आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।  जिसके तहत ग्रहणी महिलाएं अपने घर से ही डेयरी उत्पादन आदि कार्यों से अपना आय का स्रोत बना सकें।  प्रशिक्षक बाबूलाल सैनी  द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया।इस दौरान मुख्य अतिथि  जिला विकास प्रबंधक  प्रदीप चौधरी , भागचंद गुर्जर अनिता जांगिड़ आदि लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है