कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार व अराजकता के खिलाफ़ भाजपा कार्यकर्ताओ ने निकाली बाइक रैली

Jul 26, 2023 - 20:00
Jul 26, 2023 - 20:01
 0
कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार व अराजकता के खिलाफ़ भाजपा कार्यकर्ताओ ने निकाली बाइक रैली

बानसूर,अलवर (गोपाल कृष्ण)

अब नहीं सहेगा राजस्थान अभियान को लेकर आज बानसूर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से र कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार व अराजकता के खिलाफ़ कार्यकर्ताओ की ओर से बाइक रैली निकाली गई। बाईक रैली कस्बे के अंबेडकर सर्किल पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर  की मूर्ति को माल्यार्पण कर रैली की शुरुआत की गई। रैली कस्बे के मुख्य बाजार से होती हुई कोटपुतली रोड़ सुभाष चौक पहुंची जहां सुभाष चन्द्र बोस  की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रैली का समापन किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इस दौरान भाजपा के रास्ट्रीय परिषद सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि 16 जूलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नही सहेगा राजस्थान अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसको लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल बाइक रैली निकाली। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।  उन्होनें कहा कि कांग्रेस सरकार मे अपराध का ग्राफ बढ़ा है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। बानसूर मे कल हरसोरा रोड़ पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महावीर बालासिया की दूकान पर दो बाइकों पर चार नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी और पचास लाख रुपए फिरौती की मांग की। घटना को निंदनीय बताते हुए बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए प्रशासन से मांग की गई।

 इस दौरान पुर्व यूआईटी चेयरमैन देवी सिंह शेखावत, बानसूर विधानसभा प्रभारी रमेश रावत, संयोजक सुभाष स्वामी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी एडवोकेट, डॉ. शशिकांत बोहरा, जिला मंत्री सतीश बाल्मिक, गौ रक्षक जितेंद्र शर्मा, अशोक भरगड , दशरथ सिंह शेखावत, रवि यादव काजीपुरा, शिवलाल सुबेदार, दयाराम गुर्जर, किशन लाल यादव, संदीप अग्रवाल , योगेश सोनी,मुकेश सुरेला, युवा मोर्चा अध्यक्ष अश्वनी कोशिक, गिर्राज अधाना, तुलसी मिश्रा, रमेश पंडित सुभाष यादव विजय कुमावत, सुरेंद्र सिंह चौहान अशोक यादव , अजीत सिंह शेखावत, बबलू बाल्मिक,बाबूलाल यादव रामकिशोर गुर्जर ओमपाल सिंह उपेंद्र यादव, साहिल मीणा, मनीष जोशी पार्षद, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................