भाजपा युवा नेता दुष्यंत अशोक शर्मा बहन मालविका मुद्गल(मौली)के साथ कर रहे लगातार घर घर जनसंपर्क

Jun 4, 2023 - 15:24
 0
भाजपा युवा नेता दुष्यंत अशोक शर्मा बहन मालविका मुद्गल(मौली)के साथ कर रहे लगातार घर घर जनसंपर्क

राजाखेड़ा ,धौलपुर /राजस्थान(उत्तम दीक्षित )

राजाखेड़ा की विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी भाजपा के कद्दावर नेता स्वर्गीय अशोक शर्मा के पुत्र भाजपा युवा नेता दुष्यंत शर्मा,पुत्री मालविका मुद्गल (मौली)और उनके भतीजे समर्थ शर्मा लगातार राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। तीनों भाजपा युवा नेताओं ने राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की 10 पंचायतों का दौरा कर लिया है। 02/06/2023 को 11वीं पंचायत सदापुर एवं 03/06/2023 को 12वीं पंचायत खुडिला में घर घर जनसंपर्क कर लोगों की बुनियादी समस्याएं जानकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर निस्तारण करने का भरोसा दिया। भाजपा युवा नेता दुष्यंत शर्मा ने कहा कि कद्दावर भाजपा नेता स्वर्गीय अशोक शर्मा के अधूरे सपने को साकार करने के लिए हम तीनों युवा भाजपा नेताओं ने शपथ ली है। की राजाखेड़ा कांग्रेस के कुशासन के विरुद्ध स्वच्छ भाजपा सरकार बना कर राजाखेड़ा को भयमुक्त कर विकास की ओर ले जायेंगें। युवा भाजपा नेत्री मालविका मुद्गल (मौली) ने कहा की राजाखेड़ा से भाजपा सरकार को विजयी करने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का एकजुट होना सबसे जरूरी है राजाखेड़ा युवा भाजपा कार्यकर्ताओं का राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में पूर्ण रूप से सक्रिय होकर भाजपा के लिए कार्य करना अहम भूमिका होगी। जिससे हम राजाखेड़ा को भयमुक्त और विकास की ओर जाने वाली सरकार को बना सकते है। हम राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए सदैव तत्पर है राजाखेड़ा को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। साथ में हुकुम सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा,नाहरसिंह सरपंच धारापुरा,मुकेश बघेल महामंत्री,भाजपा कार्यकर्ता राजेश जाटव मछरिया, राजवीर सिंह बघेल पंचायत समिति सदस्य, मिश्रीलाल सैंथिया सरपंच प्रतिनिधि,सत्यराम पंडित,शंकर जादौन, राम प्रकाश खांडे और सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................