मिनी मुख्यमंत्री बनकर जनता को लूटने का काम कर रहे कांग्रेसी विधायक- सुखवन्त सिंह

Dec 8, 2022 - 14:25
 0
मिनी मुख्यमंत्री बनकर जनता को लूटने का काम कर रहे कांग्रेसी विधायक- सुखवन्त सिंह

गोविंदगढ़ (अलवर, राजस्थान) रामगढ़ विधानसभा के गोविंदगढ़ उपखंड क्षेत्र में जनआक्रोश यात्रा के पांचवे दिन रामगढ़ विधानसभा के ग्राम फाहरी, निजामनगर, बेढा, रौनपुर,खेरली वीरान,बुटियाना आदि गांवो का दौरा किया जहां भाजपा की जनाक्रोश यात्रा को भारी समर्थन मिला। इस अभियान के तहत रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश रथयात्रा गांव-गांव चल रही है जिसमें कांग्रेस सरकार की बढ़ती नाकामी के खिलाफ रैली निकाली जा रही है जिससे जनता जागरूक हो। यात्रा के दौरान आमजन में राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारी रोष देखने को मिल रहा है।
भाजपा नेता सुखवंत सिंह ने जनाक्रोश यात्रा के दौरान कहा की राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विफलताओं के चलते प्रदेश में जंगलराज, भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून व्यवस्था हो चुकी है राजस्थान की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी कार्य उसके पतन का कारण बन रहे हैं

राजस्थान की कांग्रेस सरकार के द्वारा किसानों के साथ विश्वासघात किया गया है 2018 में चुनाव के समय किसानों से कर्ज माफी का वादा कर कर भूल गए और प्रदेश का किसान असमय की बारिश के कारण हैरान परेशान है सरकार गिरदावरी करवाकर राहत देने के स्थान पर सत्ता के संघर्ष में डूबी हुई है
सुखवंत सिंह ने यात्रा के दौरान चौपाल में आमजन से वार्ता करते हुए कहां की राजस्थान की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री बने रहने व बनने की लड़ाई के कारण 4 वर्षों से मंत्रिमंडल ब्यूरोक्रेसी दो भागों में बटी हुई है उनके आपसी स्वार्थ में लड़ाई के कारण प्रदेश का विकास ठप है कांग्रेस के विधायक मिनी मुख्यमंत्री बनकर जनता को लूटने का काम कर रहे हैं

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है