आवारा सांडों की लड़ाई में वृद्ध हुआ घायल
लक्ष्मणगढ़ (अलवर)कमलेश जैन
कस्बे के स्टेट हाईवे खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने मालाखेड़ा रोड पर आज प्रातः दो सांडों की लड़ाई मेंआवारा सांडो के हमले में एक वृद्ध घायल हो गया। कस्बे में पूर्व में भी सांडों के आतंक से कई लोग घायल हो गए। ये घटनाएँ आवारा पशुओं द्वारा लोगों पर लगातार हमलों और प्रशासन की निष्क्रियता को उजागर कर रही है। आवारा पशु एवं सांडों से खासकर महिलाओं और स्कूली बच्चों बुजुर्गों के लिए खतरा बढ़ रहा है।
घटना में एक बुजुर्ग रास्ते से निकल रहा था, तब आवारा सांडो ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध बुजुर्ग सड़क पर गिर गया। और गंभीर रूप से घायल हो गया।
सांडो के आतंक को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन एसडीएम से सांडो एवं आवारा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला छुड़वाने की मांग की है।


