पेड़ से टकराया मोटरसाइकिल सवार युवक, एक की मौत
नाटोज व नूनिया तरफ खेड़ली के बीच की है घटना,
खेड़ली (दिनेश लेखी)। कस्बे के नाटोज व खेड़ली तरफ नूनिया में मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जगराम पुत्र मूलचंद जाति जोगी उम्र 46 साल निवासी नुनिया तरफ खेड़ली अपने गांव से खेड़ली सामान लेने के लिए आ रहा था इस दौरान नाटोज और नूनिया तरफ खेड़ली के बीच बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और सड़क के पास पेड़ से जा टकराई जिससे उसके सर में गंभीर चोट आने पर वह घायल हो गया। घटना को देख आसपास के लोग इकठ्ठा हो गये और घायल अवस्था में जगराम को खेड़ली उप जिला अस्पताल लेकर आये जहां प्राथमिक उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गयी।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर खेड़ली पुलिस अस्पताल पहुंची वहीं घटना की जानकारी मिले पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।जहां मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया जहां पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार करा चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।मृतक के परिजनों ने बताया की जगराम बेलदारी का कार्य करता था जो कि चार भाई है।

