हरियालो राजस्थान अभियान: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अणवाणा में सघन पौधारोपण आयोजित

Aug 5, 2026 - 20:53
 0
हरियालो राजस्थान अभियान: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अणवाणा में सघन पौधारोपण आयोजित

बावड़ी/जोधपुर (मिश्रीलाल लखारा)। बावड़ी उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अणवाणा में राज्य सरकार के 'हरियालो राजस्थान अभियान' के तहत बुधवार को सघन पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार व फलदार पौधे रोपे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकृष्ण महरिया ने उपस्थित विद्यार्थियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधारोपण प्रकृति के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि आने वाली भावी पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ जसोदा, प्रशांत चारण, ज्योति, रामेश्वर लाल, जितेंद्र सिंह, सोहनी देवी, संदीप सिंह, मोटाराम चौधरी, दिनेश धौलिया, मनन गुर्जर, हेमंत और राजूराम सहित अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों ने पौधारोपण कर 'हरित राजस्थान' के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................