21 वर्षीय युवक का पेड़ से लटका मिला शव, गांव में छाया शोक

Nov 23, 2022 - 20:23
Nov 23, 2022 - 20:35
 0
21 वर्षीय युवक का पेड़ से लटका मिला शव, गांव में छाया शोक

कठूमर, अलवर (अशोक भारद्वाज)


कठूमर उपखंड क्षेत्र के ग्राम जाडला में गत रात्रि को एक युवक पेड़ के नीचे फांसी लगाकर लटके होने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया और सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर बहतु कला थाना प्रभारी हनुमान सहाय मय पुलिस जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंच गए और मृतक युवक के शव की जानकारी ली। मृतक युवक बाबूलाल पुत्र गंगाराम जाति जाटव का 21 वर्षीय सुदत्त के रूप में शिनाख्त हुई। मृतक युवक के शव को ग्रामीणों की सहायता से गाड़ी में रखवा करके शव को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय कठूमर मोर्चरी में रखवा दिया। जहां बुधवार को शव का बहतु कलां थाना पुलिस व सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। जिसका बुधवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक के पिता बाबूलाल पुत्र गंगाराम जाति जाटव निवासी जाडला ने पुलिस को लिखित में सूचना दी कि 22 नवंबर 2022 को समय करीब 7:45 की शाम को मेरे पुत्र सुदत्त पुत्र बाबूलाल ग्राम जाडला रामगढ़ वाले रास्ते पर पेड़ से लटका हुआ था। गांव वालों ने मेरे पिताजी गंगाराम को इस बात की सूचना दी तो मेरे पिता ने मुझे भी इस बात की सूचना फोन पर दी, इधर पुलिस को सूचना देकर बुलाया तो पुलिस ने पेड़ से लटका हुआ सुदत्त को पेड़ से नीचे उतारा। उस वक्त मैं हरियाणा में था तो रात्रि में घर आया मुझे पता चला कि पुलिस थाना कठूमर मेरे पुत्र सुदत्त के शव को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में को पोस्टमार्टम के लिए ले गई है। रिपोर्ट पेश कर गहनता के साथ जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................