अवैध शराब व्रिक्रेता मय शराब के गिरफ्तार

Jun 22, 2023 - 10:29
 0
अवैध शराब व्रिक्रेता मय शराब के गिरफ्तार

वैर ,भरतपुर(कौशलेंद्र दत्तात्रेय)

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छवाहा के द्वारा अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा के निर्देशन में एंव सीताराम वैरवा वृताधिकारी वृत भुसावर के सुपर विजन में प्रेम सिंह भास्कर उ॰नि॰थानाधिकारी वैर के नेतृत्व में थाने से गठित टीम द्वारा वैर हलैना हंतरा मोड से विक्रेता राजकुमार मय 62 पब्बा देशी शराब के गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही में दिनांक 20.6.2023 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांव हलैना हंन्तरा वैर मोड़ की तरफ एक प्लास्टिक के सफेद कट्टे में शराब ले जा रहा है। सूचना पर टीम गठित कर रवाना की गई।वैर हलैना हंतरा पर एक व्यक्ति राजकुमार पुत्र सोहनलाल उम्र 21जाति माली निवासी गोविंदपुरा थाना वैर भरतपुर प्लास्टिक के कट्टे में शराब ले जाता हुआ मिला। प्लास्टिक के कट्टे को चैक करने पर 62 पब्बे अजन्ता निम्बू सादा शराब मार्का के पाये गए जिन्हें मौके पर जप्त किया गया व मुलजिम राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................