जनाक्रोश यात्रा के तहत अजमेर देहात जिले में जन आक्रोश यात्रा का आगाज

Dec 2, 2022 - 20:27
 0
जनाक्रोश यात्रा  के तहत अजमेर देहात जिले में जन आक्रोश यात्रा का आगाज

अजमेर (जीतेन्द्र ठठेरा )

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा  आयोजित "जनाक्रोश यात्रा" के तहत अजमेर देहात जिले में जन आक्रोश यात्रा का आगाज आज पवित्र पुष्कर राज तीर्थ से भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर के द्वारा यात्रा को झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया । 
यात्रा शुभारंभ से पूर्व भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सहप्रभारी विजया रहाटकर ने भाजपा जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक सुरेशसिंह रावत, रामस्वरूप लांबा, सरिता गेना, ओमप्रकाश भडाणा व कमल पाठक के साथ जगतपिता ब्रह्मा जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर राजस्थान में अमन चैन व खुशहाली की कामना की।

आज पुष्कर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आक्रोश यात्रा के शुभारंभ हेतु आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर ने कहा की राजस्थान में जनता की सुख सुविधा व खुशहाली का झूठा वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस के इन 4 सालों के शासन में कांग्रेस ने राजस्थान की जनता के साथ धोखा किया है। महिला, युवा, किसान, दलित, व्यापारी एवम सभी वर्गो के साथ कांग्रेस के राज में अत्याचार व शोषण हुआ है। सुशासन के नाम पर सत्ता में आने वाली कांग्रेस महिलाओं के साथ दुष्कर्म, दुराचार व आपराधिक मामलों में पूरे भारत में नंबर 1 है। श्रीमती विजया रहाटकर ने आरोप लगाया कि कभी वीर भूमि व शहीदों की भूमि के नाम से पूरे भारत में मशहूर राजस्थान आज बलात्कारियों के प्रदेश, अपराधियों के प्रदेश और भ्रष्टाचारियों के प्रदेश के नाम से देश में बदनाम हो गया है।

इन 4 वर्षों में राजस्थान में 27000 दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी है। 7000 निर्दोषों की हत्या हो चुकी है और अपराध के साढ़े आठ लाख रिकॉर्ड मामले दर्ज हो चुके हैं।
किसानों के कर्ज माफ करने के झूठे वादों के दम पर सत्ता में आने वाली कांग्रेस ने आज तक किसानों के कर्ज माफ नहीं किए है। प्रदेश के 27 लाख युवाओं को ₹3500 प्रति महीना बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने वाली कांग्रेस केवल 50000 बेरोजगार युवाओं को ही  मासिक भत्ता दे पाई।
श्रीमती विजया रहाटकर ने उपस्थित जनसमूह से आव्हान किया कि इस जन आक्रोश आंदोलन के माध्यम से आमजन में जन जागरण कर प्रदेश की नाकारा, निकम्मी, और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंके।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज में आमजन त्राहि-त्राहि कर रहा है। सुशासन के नाम पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आमजन के साथ धोखा किया है। 4 वर्षों में कांग्रेस के आपसी सत्ता संघर्ष ने आमजन का सुख चेन और शांति छीन ली है। कांग्रेस के बड़े नेताओं की शह पर राजस्थान में संगठित अपराध ने अपनी जड़े जमा ली है ।आए दिन राज्य के मुख्य शहरों में गैंगवार हो रही है। आमजन सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म की रिकॉर्ड घटनाएं घटित हो रही है।
श्री भूतड़ा ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में एक पुरानी कहावत चरितार्थ हो रही  है कि 'रोम जल रहा था और नीरो बंसी बजा रहा था'।
राजस्थान की सरकार अपने आपसी सत्ता संघर्ष में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में व्यस्त है और जनता खून के आंसू रो रही है ।
सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद भागीरथ चौधरी ने आह्वान किया इस जनविरोधी सरकार को अब राजस्थान की जनता सहन नहीं करेगी, हम इस जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से आमजन के बीच में जाकर कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार के बारे में जन जागरण कर कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेंगे।
सांसद श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के उपलब्धियों के बारे में आमजन को विस्तृत जानकारी देकर प्रत्येक वर्ग हेतु किए कार्यों के बारे में जानकारी देंगे। श्री भागीरथ चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राज में पक्के घर से वंचित बेघरों को 3 करोड़ 60 लाख घर केंद्र सरकार द्वारा बना कर दिए गए हैं। प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल हेतु जल जीवन मिशन योजना के तहत केंद्र सरकार ने राजस्थान को 27000 करोड रुपए आवंटित किए हैं।
सभा को क्षेत्रीय विधायक सुरेश सिंह रावत, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, सरिता गेना एवं जन आक्रोश यात्रा के जिला संयोजक जीतमल प्रजापत ने भी संबोधित किया।
आज इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री पवन जैन रायचंद बागड़ी, चेतन गोयर, अर्जुन नलिया, मुकेशकंवर राठौड़, अशोकसिंह रावत, शक्ति सिंह रावत , सत्यनारायण चौधरी, रामाकिशन गुर्जर, भेरू गुर्जर, सूरजकरण मेघवंशी, महेंद्रसिंह मझेवला, करणसिंह रावत, वीरभद्रसिंह राठौड़, प्रधान दिनेश नायक इत्यादि उपस्थित थे। सभा का संचालन अरुण वैष्णव ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................