21वीं सदी प्रारम्भ होते ही मानव भुल गया लेकिन ग्लेशियर क्षेत्रों में विकास नहीं संरक्षण चाहिए

Jan 11, 2023 - 22:35
 0
21वीं सदी प्रारम्भ होते ही मानव भुल गया लेकिन ग्लेशियर क्षेत्रों में विकास नहीं संरक्षण चाहिए

मानवीय विकास की एक सीमा 21वीं सदी प्रारम्भ होते मानव भुल गया वह भौतिकवादी विचारधाराओं के चलते सम्पूर्ण प्राकृतिक व मानवीय संसाधनों पर अपना अस्तित्व बनाए रख कर अपने को श्रेष्ठ बताना चाहता हैं, आज देश दुनिया में नए नए अनुसंधान, विकास जोरों से चल रहे हैं, प्रभाव, परिणाम सभी  देखते भी है, करना चाहिए या नहीं करना चाहिए इस को लेकर सभी अपनी अपनी बातें करते हैं लेकिन सत्ता शक्ति के सामने हिम्मत नहीं जुट पाती अंत में उन्हें उसके परिणाम भुगतने पड़ ही जाते हैं जैसे जोशी मठ में हो रहा है। 
 जोशीमठ जैसे दर्जनों शहर जो पिछले कुछ दशकों में इतनी तेज़ रफ़्तार से विकसित हुएं जिनका अनुमान लगाना मुश्किल है, यह सब देन होटल, पर्यटन के साथ वहां विकसित किए एश आराम के वे सभी संसाधन हैं जिनका व्यक्ति को वहां पहुंचने में सहयोग रहा जो सरकार ने उपलब्ध कराए। लेकिन भूगर्भीय संरचनाओं, मिट्टी पानी, वनस्पतियों के साथ आन्तरिक व बाहरी भौगोलिक परिस्थितियों को समझने तथा सांझा करने के बावजूद यहां तपोवन विष्णु गाड़ पन बिजली परियोजना की स्थापना होती, सुरंगें बनाई होती। एनटीपीसी को जानना चाहीए था की यहां की मिट्टी ग्लेशियरो पर जमा धुल से बनी हुईं हैं, इसमें अधिक वज़न सहने की क्षमता नहीं है,अंदर से खोखला होने पर ऊपरी भाग के  गिरने की सम्भावना ज्यादा बन जाती इन सभी से  प्राकृतिक आपदाएं भूस्खलन, भूकंप, बाढ़ का आना स्वाभाविक होता है पिछले एक दशक में दर्जनों घटनाएं हुई जिनमें मानव स्वयं का सहयोग ज्यादा रहा चाहें 2013 में केदारनाथ धाम की त्रासदी, 2021 में धोली गंगा में बाढ़ से अलक नंदा में बाढ़ से कटाव व टिहरी बांध से उपजी समस्या हो सभी मानव की अपनी मर्जी से प्रकृति के साथ हुएं छेड़छाड़ से बनी, परिणाम स्वरूप आज जोशी मठ के धराशाही होने के संकेत देकर प्रकृति ने यह अहसास करा दिया है की वर्तमान विकास ही विनाश का कारण है।
एलपीएस विकास संस्थान के प्रकृति प्रेमी राम भरोस मीणा ने अपने निजी विचारों में बताया की धार्मिक तथा प्राकृतिक सौंदर्य स्थलों पर बढ़ते दबाव के साथ वन वनस्पतियां नष्ट होने, खन्ना कार्य करने, विकास के साथ पर्यावरणीय छेड़छाड़ को रोकना बहुत जरूरी है, जनसंख्या का बढ़ता दबाव इन क्षेत्रों में ख़तरे से कम नहीं होता इसलिए जोशी मठ के साथ साथ इस प्रकार से ग्लेशियर क्षेत्रों में विकसित होते शहरीकरण पर प्रतिबंध होना जरूरी है जिससे किसी प्रकार की आगामी समय में त्रासदी पैदा नहीं हो सकें।इन क्षेत्रों में विकास की गतिविधियां ना होकर सरकार व समाज को संरक्षण देना चाहिए जिससे इनका अस्तित्व बना रह सके साथ ही पर्यावरणीय संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है