माँ को खाना देकर लौट रही नाबालिक गायब: किराए पर रहता है परिवार, सीसीटीवी खंगालने मे जुटी पुलिस

Jul 4, 2023 - 11:49
Jul 4, 2023 - 12:12
 0
माँ को खाना देकर लौट रही नाबालिक गायब:  किराए पर रहता है परिवार, सीसीटीवी खंगालने मे जुटी पुलिस

भिवाडी़ (अलवर, राजस्थान/ मुकेश कुमार) भिवाडी़ के खानपुर गाँव से आशियाना आँगन मे अपनी माँ को खाना देने आई एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की अचानक गायब हो गई। गुमशुदा लड़की की माँ ने भिवाडी़ फूलबाग थाने मे इसकी लिखित शिकायत दी है। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी  कैमरे के माध्यम से नाबालिक लड़़की का पता लगाने मे जुटी हुई है। मुलरुप से बिहार की रहने वाली महिला भिवाडी़ के खानपुर गाँव मे एक कॉलोनी में किराये का कमरा लेकर रह रही है। वह आसपास के सोसायटियों मे खाना बनाने सहित झाडु़ पोछा का काम करती है। नाबालिक की माँ ने भिवाडी़ थाने मे लिखित रिपोर्ट मे बताया गया है कि  वह शनिवार को आशियाना आँगन सोसायटी मे काम करने के लिए गई थी। और उसकी 14 वर्षीय बेटी खाना देने के लिए आई थी। दोपहर करीब 2:30 बजे वह उसे खाना देने के बाद  घर जाने के लिए  सोसायटी के बाहर चली गई। लेकिन देर शाम तक घर नही पहुँची। आशियाना सोसायटी सहित खानपुर गाँव  मे ईधर उधर तलाश करने के बाद भी नाबालिक का कहीं पता नही़ चला। नाबालिक के गायब होने से उसके परिजन भी बहुत परेशान है। फिलहाल पुलिस दी गई लिखित शिकायत के आधार पर गुमशुदा हुई नाबालिक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार नाबालिक घर पर ही रहती थी। वह स्कूल भी नही जा रही थी। उसके दो भाई और दो बहने है। जो सभी पढा़ई कर रहे है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है