महुआ उपखंड अधिकारी पद पर लाखन सिंह गुर्जर पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रेम बहादुर निर्भय को लगाया

Aug 1, 2023 - 19:41
Aug 1, 2023 - 20:00
 0
महुआ उपखंड अधिकारी पद पर लाखन सिंह गुर्जर पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रेम बहादुर निर्भय को लगाया

महुआ,दौसा (अवधेश कुमार अवस्थी)

महुआ 1 अगस्त राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सरकार चुनावी मोड में आ चुकी  है जिसके तहत चुनावों को मध्य नजर रखते हुए राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों का तबादला कर सूची जारी की जा रही है

सरकार द्वारा जारी तबादला सूची  में महुआ उपखंड अधिकारी पद पर कार्यरत संजय गोयल को जोबनेर व कठूमर अलवर के उपखंड अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर को महुआ उपखंड अधिकारी लगाया गया है वही महुआ पुलिस उपाधीक्षक बृजेश कुमार को आदेश की प्रतीक्षा में रखते हुए तिजारा अलवर के पुलिस उपाधीक्षक प्रेम बहादुर निर्भय को पुलिस उपाधीक्षक महुआ के पद पर लगाया गया है   जहां आने वाले अधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं देने में नेता व्यस्त हो गए हैं वही जाने वाले अधिकारियों की विदाई पार्टियां भी दी जा रही है दोनों ही जिम्मेदार पदों पर अधिकारियों  बदलाव से आमजन को कितना लाभ होता है यह आने वाला समय ही बताएगा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow